{"_id":"631cda96e5417b603134bfcc","slug":"brick-industry-collapsed-due-to-increase-in-gst-ambedkar-nagar-news-lko6477236135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी बढ़ने से ईंट उद्योग चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी बढ़ने से ईंट उद्योग चौपट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में बैठक को संबोधिक करते श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद ईंट एवं टाइल्स निर्माता समिति पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को अकबरपुर नगर स्थित होटल में हुई, जिसमें ईंट बिक्री पर जीएसटी दर की बेतहाशा वृद्धि पर नाराजगी जताई गई।
वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी के बढ़ने से ईंट उद्योग चौपट हो रहा है, लेकिन सरकार इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यदि जीएसटी का बोझ कम न किया गया तो आने वाले समय में ईंट उद्योग पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अन्य उद्योगों के साथ-साथ ईंट उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौजूदा समय में भी कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इससे ईंट उद्योग पनप नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
लाल ईंट बिक्री में जीएसटी स्कीम को समाप्त कर जीएसटी स्लैब में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। इससे ईंट-भट्ठा उद्योग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। सरकार को चाहिए कि अव्यवहारिक एवं अनुचित कर दर वृद्धि प्रस्ताव को वापस लेते हुए पूर्व की भांति कंपोजीशन स्कीम लागू की जाए।
अध्यक्ष ने बताया कि 12 सितंबर से 17 सितंबर तक ईंट की बिक्री भट्ठों पर बंद रहेगी। सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मान लेगी, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बताया कि जल्द ही ईंट उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से वित्त मंत्री, कोयला मंत्री व पर्यावरण मंत्री को स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजकर समस्या निस्तारण की मांग की जाएगी।
इससे पहले संसद में ईंट भट्ठा उद्योग की स्थिति को लेकर आवाज बुलंद करने वाले श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वे आम जनमानस के साथ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर अफसार आलम, रक्षाराम राजभर व संदीप वर्मा, वीरेंद्र व रामजनम आदि मौजूद रहे।