{"_id":"5d5ae4768ebc3e8986627c9a","slug":"brick-ambedkar-nagar-news-lko4770706187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे के दो कर्मचारियों ने ही पार की थी मालिक की रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे के दो कर्मचारियों ने ही पार की थी मालिक की रिवाल्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते शनिवार को भीटी थाना क्षेत्र के एक भट्ठा संचालक की रिवाल्वर व नकदी चोरी के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया। एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने पुलिस कार्यालय में इसकी जानकारी दी। आरोपियों के पास से चोरी की गई रिवाल्वर, 10 कारतूस व 8900 रुपए नकद बरामद कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त भट्ठे पर बतौर कर्मचारी कार्यरत थे।
भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर में सया निवासी हृदयराम वर्मा का भट्ठा है। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार को भट्ठे पर मौजूद थे। वहां बने अपने कार्यालय में उन्होंने रिवाल्वर, 10 कारतूस व 26 हजार रुपए नकद रख दिया। इसके बाद वह कुछ काम करने के लिए चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि रिवाल्वर, कारतूस व पैसा गायब है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भीटी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ मनीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर छानबीन की।
मामला एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस टीम को सक्रियता के साथ काम करने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की दो कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गए। पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि उन लोगों ने मिलकर रिवाल्वर, कारतूस व पैसे की चोरी की। एसपी ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार वर्मा व सुरेश तिवारी निवासी पकड़ी नगऊपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। दोनों की निशानदेही पर चोरी गया रिवाल्वर, 10 कारतूस व 8900 रुपए बरामद किया गया है। इस मौके पर सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान व सीओ भीटी बीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।