फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boy takes poision

जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की हालत

Thu, 13 Feb 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Boy takes poision
टांडा। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत गुवांव पालीपट्टी निवासी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार (30) पुत्र रामचरित्र की गुरुवार दोपहर अचानक तबियत खराब हो गई। उसे पेट में तेज दर्द के साथ ही उल्टी होने लगी।
विज्ञापन

घरवालों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीयस्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवालों को जानकारी हुई कि उसकी तबियत विषाक्त पदार्थ खाने से खराब हुई। उसकी जेब से सल्फास की तीन गोली भी बरामद हुई। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। उसने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया, इसकी जानकारी परिवारीजन नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed