फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boy suicides

मां ने फटकारा तो मालगाड़ी के आगे कूदा बेटा

Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Boy suicides
कटेहरी। मां ने 17 साल के बेटे को थोड़ी सी फटकार लगा दी। इससे वह इस कदर आहत हो गया कि ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कटेहरी गांव के कुछ ग्रामीण कटेहरी बाजार स्थित रेलवे फाटक से 200 मीटर आगे से गुजरे तो ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। उसकी पहचान दिलीप (17) पुत्र बाबूराम निवासी अशरफपुर बरवां थाना अहिरौली के रूप में हुई। जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच अहिरौली पुलिस के साथ ही जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार को दिलीप ने अपने बड़े भाई के खाते से कुछ रुपये निकाल लिए थे। इस पर उसकी मां ने उसे फटकार दिया था। मां की डांट से क्षुब्ध होकर वह मंगलवार देर शाम घर से निकल गया। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घरवालों ने बताया कि रात बिताने के लिए उसने खुद को गांव के बाहर पुआल के ढेर में छुपा रखा था। उसके एक मित्र ने उसे वीडियो कॉल भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें साफ दिख रहा था कि वह पुआल में है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि वह कहां है। बुधवार सुबह उसने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एसओ अहिरौली संजय सिंह ने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed