{"_id":"57a3864d4f1c1ba96f2b8afa","slug":"boy-shrouded-in-the-river-tamsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा में डूबा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा में डूबा बालक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित तमसा में बालक के डूबने पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित तमसा नदी में गुरुवार दोपहर बाद एक बालक डूब गया। बालक को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगा बालक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में टांडा से गोताखोर को बुलाया गया। देर शाम तक बालक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर निवासी नाजिम का आठ वर्षीय पुत्र चमन गुरुवार दोपहर बाद मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ गायत्री मंदिर के निकट खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नदी के किनारे पहुंच गया। इन दिनों तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
खेलने के दौरान चमन का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने को दौड़ पड़े लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चमन पूरी तरह डूब चुका था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ सदर राघवेंद्र मिश्र भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगाकर बालक की तलाश शुरू कर दी। सफलता न मिलने पर टांडा से गोताखोर को बुलाया गया। देर शाम तक बालक का कुछ पता नहीं चल सका था। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।