{"_id":"5dcaf0838ebc3e5af33b7efd","slug":"boy-falled-in-saryu-river-ambedkar-nagar-news-lko49188514","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान सरयू नदी में चहोड़ाघाट पर डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान के दौरान सरयू नदी में चहोड़ाघाट पर डूबा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। चहोड़ाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए आया युवक सरयू में डूब गया। गोताखोरों व पुलिस की टीम जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
बसखारी थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव निवासी अमित (22) पुत्र रवींद्र विश्वकर्मा मंगलवार को चहोड़ाघाट पर अपनी मां के साथ स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह नदी में गहरे तक चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ।
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीएम भरतलाल सरोज, क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल, तहसीलदार ज्ञानप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार अरुण कुमार व थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की टीम बुलाई गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि युवक कानपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। इन दिनों घर आया हुआ था।