{"_id":"62264e55519cb31994558b11","slug":"boss-xi-team-became-champion-ambedkar-nagar-news-lko6208103148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस इलेवन की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉस इलेवन की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के ककरापार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बॉस इलेवन की टीम ने जीत लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है।
पिछले दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद जहांगीरगंज के ककरापार में लायंस स्टार क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट ने समापन समारोह आयोजित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुन्ना प्रधान ढकवा और बॉस इलेवन आजमगढ़ की टीमों के मध्य खेला गया। ढकवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमेें ढकवा की टीम ने बॉस इलेवन की टीम को 115 रनों का लक्ष्य दिया। मुकाबले में उतरी बॉस इलेवन आजमगढ़ की टीम ने एक विकेट रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऐसे में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बॉस इलेवन आजमगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की।
विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह ने शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीणांचलों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की नितांत आवश्यकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास भी होता है। खेलों के माध्यम से भाईचारा की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती, बस इसमें भाग लेना और संघर्ष करना ही मुख्य होता है। इस मौके पर राजन सिंह, शैलेश सिंह ,आदित्य सिंह, आशुतोष मिश्रा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।