फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Booth-wise review by SP, BSP and BJP leaders

Ambedkar Nagar News: सपा, बसपा व भाजपा नेताओंं ने की बूथवार समीक्षा

Fri, 12 May 2023 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Booth-wise review by SP, BSP and BJP leaders
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर में निकाय चुनाव का मतदान निपटने के बाद बसपा, सपा व भाजपा के कार्यालयों में शुक्रवार को सक्रियता दिखी। यहां अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के चलते कार्यकर्ताओं से मिलने तथा फीडबैक लेने का जिम्मा महिला प्रत्याशी के पति ने संभाला। सपा, बसपा व भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मिलकर बूथवार समीक्षा की। शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
नगर के उर्दूबाजार स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ ही देर में सपा प्रत्याशी खुुर्शीद जहां के पति अबुलबशर अंसारी भी पहुंच गए। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि हमारी जीत निश्चित है। अबुलबशर ने धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि फिलहाल पूरा ध्यान मतगणना पर लगाएं। इसके बाद मतगणना के लिए वार्ड वार ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। वहां मौजूद रिंकू उपाध्याय, अनीस अहमद, अब्दुल रब आदि कार्यालय में सुबह से ही डटे रहे।
विज्ञापन


मतगणना को लेकर दिखा जोर
बसपा प्रत्याशी फरजाना खातून के पश्चिम तरफ मोहल्ला स्थित आवास में बने कैंप कार्यालय में चहल पहल दिखी। प्रत्याशी के पति व पूर्व चेयरमैन कमर हयात समर्थकों के साथ बैठे बूथवार समीक्षा कर रहे थे। चेहरे पर इत्मिनान था कि एक बार फिर से उन्हें ही जीत मिलने वाली है। मोहम्मद अमीन व फैजुल्लाह बूथवार मिलने वाले वोट की संभावना के बारे में जानकारी देते दिखे। हाजी कमर हयात ने समर्थकों से कहा कि जिस प्रकार से मतदान को बेहतर ढंग से निपटाया है उसी प्रकार से अब पूरा ध्यान मतगणना पर लगाना है। मतगणना में किस-किस की ड्यूटी लगेगी इसे लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथवार किया गया आंकलन
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शोभावती के आवास पर बने कैंप कार्यालय पर बहुत अधिक चहल-पहल नहीं दिखी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी के पति रामप्रकाश यादव समर्थकों के साथ बैठकर समीक्षा कर रहे थे। चेहरे पर थकान जरूर थी लेकिन आश्वस्त नजर आ रहे थे कि वह भी सपा व बसपा के साथ लड़ाई में हैं। सुरेंद्र सोनी व रामफेर कनौजिया बूथवार स्थिति के बारे में जानकारी देते दिखे। उन्होंने बताया कि किस बूथ पर कितने वोट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed