फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bonfire did not burn at public places

नहीं जले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव

Fri, 09 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bonfire did not burn at public places
जिला अस्पताल में अलाव की व्यवस्था न होने के चलते ठिठुरते तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला

सर्द हवा व कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के चलते शुक्रवार को तापमान में तेजी से गिरावट आई। इससे आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन इसका लोगों को अधिक लाभ नहीं मिल सका। तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से ही सर्द हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन


आसमान में छाए बादल व सर्द हवा से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। भोर में जिला मुख्यालय समेत कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड में और भी वृद्धि हो गई। दोपहर बाद सूर्य देवता के दर्शन तो हुए लेकिन धूप में तपिश न होने के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद ही एक बार फिर से बादल छा गए। उधर दिन-प्रतिदिन बढ़ती ठंड के बावजूद प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजतन ठंड से बचने के लिए लोगों को निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के रामसिंगार व सुशील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन को आम लोगों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से विशेषकर रात्रि में यात्रा करने वालों तथा रिक्शा चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed