फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bolero Stolen

बारात लेकर आई जीप हुई चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 22 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bolero Stolen
जलालपुर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थित मैरिज हाल के सामने खड़ी बोलेरो जीप गुरुवार रात चोरों ने पार कर दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचा चालक वाहन को नदारद देख सन्न रह गया। इधर उधर काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्नूपुर निवासी अजय अपने बोलेरो वाहन से गुरुवार को बाकरगंज से बरात लेकर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर रोड स्थित नवीन मंडी के पास एक मैरिज हाल पर आया हुआ था। रात करीब नौ बजे अजय मैरिज हाल के अंदर खाना खाने के लिए चला गया। इस बीच मौका पाकर चोरों ने वाहन को पार कर दिया। कुछ देर बाद जब अजय भोजन कर बाहर आया तो वाहन मौके से गायब था। यह देख वह भौचक्का रह गया।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच अजय ने घटना की जानकारी अपने पिता फूलचंद वर्मा को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे फूलचंद ने अपने पुत्र के साथ अकबरपुर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी। उधर, इसी आयोजन में जीप लेकर आया मजीरा पुत्र इब्राहिम मैरिज हाल से कुछ बारातियों को रात करीब 12 बजे बाकरगंज छोड़कर वापस कन्नूपुर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजपुरा बाजार से वह कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि रास्ते में चोरी हुई जीप दिखाई पड़ गई। उसने वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ ही दूरभाष पर अजय को जानकारी दी। मजीरा के अनुसार उसने बड़ेपुर गांव तक वाहन का पीछा किया, लेकिन अकेले होने के चलते वह अनहोनी की आशंका में रूक गया। चोरी कर ले जाए जा रहे वाहन में चार से पांच लोग सवार थे। अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed