फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   body thrown into pond sfter murdered the aged

हत्याकर अधेड़ का शव तालाब में फेका

Thu, 03 Dec 2015 11:23 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद कुछ लोग भिदूड़ तालाब की तरफ गए हुए थे। उन्हें तालाब में एक अधेड़ का शव उतराता दिखाई पड़ा। यह देख उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते काफ संख्या में आसपास के गांवों के लोग तालाब के निकट एकत्र हो गए।
विज्ञापन


शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी अन्यत्र हत्या कर यहां लाकर डाल दिया गया है। ग्रामीणों ने बसखारी पुलिस को सूचना दी लेकिन किछौछा में निकले चेहल्लुम के जुलूस में व्यस्तता के चलते पुलिसकर्मी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंच सके। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पहुंची पुलिस ने पहचान के लिए कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। काफी देर तक शव की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बेचू सिंह ने देर शाम बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।  बताते चलें कि बीते दिनों विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में हुए सालान उर्स, दीपावली व अब चेहल्लुम के चलते दरगाह में दर्शन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं।


लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति भी दरगाह पर दर्शन करने के लिए आया रहा होगा। आशंका है कि हत्या कर उसके शव को तालाब में लाकर डाल दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि प्रकरण की जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed