फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Body of middle-aged man found near school under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विद्यालय के पास मिला अधेड़ का शव

Tue, 21 Jul 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Body of middle-aged man found near school under suspicious circumstances
जहांगीरगंज। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हथिना लाला के निकट मंगलवार शाम करीब छह बजे इमामुद्दीनपुर निवासी दिलीप चौहान (50) का शव और उनकी बाइक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दिलीप चौहान बाइक से माडरमऊ चौराहे जाने की बात कहकर घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद शाम लगभग छह बजे उनका शव प्राथमिक विद्यालय हथिना लाला के पास मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed