{"_id":"6af5f3f170b332593c081491","slug":"body-of-elderly-man-missing-for-seven-days-found-in-sugarcane-field-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168967-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गन्ने के खेत में मिला सात दिन से लापता बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गन्ने के खेत में मिला सात दिन से लापता बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
सहदेव शर्मा (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। भीटी क्षेत्र के खोजादपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में अकबरपुर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी सहदेव शर्मा (60) का क्षत-विक्षत शव मिला। शव कई दिन पुराना था। शरीर के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोच डाला था। सहदेव पांच नवंबर से लापता थे। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सहदेव के बेटे अंकित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग से डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे हैं। अंकित के मुताबिक, उनके पिता मां कामिनी शर्मा के साथ लंबे समय से अकबरपुर की कृष्णानगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। उनका नया मकान भी वहीं निर्माणाधीन है। परिवार मूलरूप से अकबरपुर के घटकना गांव का रहने वाला है। बहन पिंकी और नेहा की शादी हो चुकी है।
अंकित ने बताया कि पांच नवंबर की सुबह करीब नौ बजे पिता साइकिल से शहजादपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। छह नवंबर को बहन नेहा ने अकबरपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अंकित को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद नेहा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
एक दिन पहले कहा था...कोई जान लेना चाहता है
सहदेव की मौत से पहले बेटे से हुई बातचीत ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। अंकित के मुताबिक, चार नवंबर को फोन पर बातचीत के दौरान पिता ने बताया था कि वह काफी डरे हुए हैं। उन्हें आशंका है कि कोई उनका पीछा कर रहा है और उनकी जान लेना चाहता है। उन्होंने गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी भी दी थी। इसके अगले ही दिन वह घर से निकले और लापता हो गए। अब शव मिलने के बाद परिजन जमीन विवाद को भी घटना से जोड़कर देख रहे हैं।
12 किलोमीटर दूर मिला शव, साइकिल गायब
सहदेव का शव उनके घर से करीब 12 किलोमीटर दूर खोजादपुर गांव के गन्ने के खेत में मिला है। वह जिस साइकिल से निकले थे, उसका कोई पता नहीं चला है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि वह इतनी दूर कैसे पहुंचे? क्या वह खुद वहां गए थे या कोई उन्हें लेकर पहुंचा था? उनकी साइकिल कहां गई? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। शव पुराना होने और जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत किए जाने से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
गन्ने के खेत में वृद्ध का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - लक्ष्मीकांत मिश्रा, सीओ भीटी