{"_id":"648deed7706cd3364c0e5509","slug":"body-found-ambedkar-nagar-news-c-13-1-294109-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाजयुमो नेता का शव फंसे से लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाजयुमो नेता का शव फंसे से लटका मिला, हत्या का आरोप
Sat, 17 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के मोकलपुर गांव में शुक्रवार रात भाजयुमो के एक नेता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि मोतीलाल अक्सर परिचित के घर जाते थे।
क्षेत्र के भिदूड़ निवासी मोतीलाल यादव (28) भाजयुमो के जिला मंत्री थे। वे शुक्रवार रात कटोखर गांव एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात मोतीलाल मोकलपुर में एक परिचित के घर पहुंचे, जहां वे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके पाए गए। बताया गया कि मोतीलाल अक्सर परिचित के घर जाते थे। मौके पर पहुंचे लोग फंदे से उतारकर मोतीलाल को एक निजी अस्पताल और फिर बसखारी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। कोई तहरीर मिली तो उसके अनुरूप केस दर्ज होगा।