फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   board exams ?from Today with half preparations

आधी-अधूरी तैयारियों का बीच बोर्ड की परीक्षा आज से

Wed, 17 Feb 2016 11:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 board exams ?from Today with half preparations
परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन निपटाने को लेकर वैसे तो प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने का दावा किया है, लेकिन एक दिन पहले बुधवार तक परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कई शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों से रिलीव न किए जाने से प्रशासन की तैयारियाें पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


कई परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्ष की खिड़कियों में दरवाजे बुधवार तक नहीं लग सके, तो कुछ क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को नहीं ठीक कराया जा सका है। उधर नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा पांच सचल दल का गठन किया गया है। वह समय पर सड़क पर निकल सकेगा, इस पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन निपटाने को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है। न सिर्फ जोनल मजिस्ट्रेट, बल्कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके बाद भी जिस प्रकार से एक दिन पहले 60 से अधिक कक्ष निरीक्षकों को संबंधित विद्यालयों से रिलीव नहीं किया जा सका, उसे देखते हुए शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवालिया निशान लग रहा है। हालांकि इसे डीएम विवेक ने गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।  

उधर कुछ परीक्षा केंद्र ऐसे भी हैं, जहां परीक्षा कक्ष की खिड़कियों में दरवाजे तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी बुधवार तक नहीं लग सके। इसके अलावा जिनकी बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हुई थी, उसे भी परीक्षा प्रारंभ होने से पहले नहीं ठीक कराया जा सका।

सबसे ज्यादा मुश्किल पेयजल व शौचालयों को लेकर बरती जाने वाली उदासीनता के चलते छात्र छात्राओं के सामने आना तय माना जा रहा है। अधिकांश केंद्रों पर शौचालयों की साफ सफाई ही नहीं कराई गई है। पेयजल व्यवस्था को भी बेहतर करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है।


हालांकि डीआईओएस डा. आरपी वर्मा का कहना है कि व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। किसी भी केंद्र पर पहले ही दिन यदि कोई गड़बड़ी मिली, तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed