{"_id":"5eb2d52b8ebc3e904b44c3c6","slug":"board-exam-ambedkar-nagar-news-lko520475898","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर जांची गईं 19 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर जांची गईं 19 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच बुधवार को दूसरे दिन जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को 19 हजार 235 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन के लिए लगे शिक्षकों ने इस दौरान मास्क भी लगा रखा था। साथ ही समय समय पर हाथों को सैनिटाइज कर रहे थे। गौरतलब है कि लॉकडाउन पार्ट थ्री में अंबेडकरनगर जनपद को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।
इसके तहत विभिन्न प्रकार की छूट सशर्त दी गई है। इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर लगी रोक प्रदेश सरकार ने हटाए जाने का निर्णय लिया था। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के बाद एक दिन पहले 5 मई से जिले के चार मूल्यांकन केंद्र बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज बरियावन तथा सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हो गया।
मूल्यांकन का कार्य बुधवार को दूसरे दिन भी सुचारु रूप से जारी रहा। पर्यवेक्षक डा. तारा वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र बरियावन में हाईस्कूल की गणित विषय की 1695, चित्रकला की 3 हजार 750 व गृहविज्ञान की 251 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस प्रकार यहां कुल 5 हजार 696 कापियों का मूल्यांकन बुधवार को हुआ। डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में कुल 2 हजार 530 हाईस्कूल कापियों का मूल्यांकन हुआ। इसमें हिंदी की 2496 व उर्दू की 34 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
लारपुर में इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की 7 हजार 333 तथा बीएन इंटर कॉलेज में समस्त विषयों की कुल 3676 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि बुधवार को 19 हजार 235 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लेने के दौरान शिक्षकों से आह्वान किया कि न सिर्फ मास्क लगाकर मूल्यांकन करें, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।