फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BLOs will go door to door, voters will have to provide basic information.

Ambedkar Nagar News: घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं को देनी होगी मूल जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
BLOs will go door to door, voters will have to provide basic information.
जलालपुर/आलापुर (अंबेडकरनगर)। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को तहसील सभागार जलालपुर में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल गुप्ता ने बीएलओ, एईआरओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित इस बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समय-सारणी, सत्यापन प्रक्रिया और आपत्ति निस्तारण प्रणाली की जानकारी दी। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 28 अक्तूबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मतदाताओं को जन्म तिथि, पिता या अभिभावक का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार संख्या (वैकल्पिक) तथा यदि पहले से वोटर आईडी है तो उसमें अंकित एपिक नंबर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 5 से 8 दिसंबर तक क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जाएगा। आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बैठक में कुल 415 बीएलओ, पांच एईआरओ और 42 सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इसी क्रम में आलापुर तहसील सभागार में एसडीएम सुभाष सिंह ने भी बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर प्रपत्र वितरित करें और मतदाताओं से भरवाकर उन्हें वापस लें। एएसडीएम ने स्पष्ट किया कि यद कोई मतदाता घर पर न मिले तो कम से कम तीन बार पुनः संपर्क किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। आलापुर तहसील में इस अभियान के लिए 370 बीएलओ, 37 सुपरवाइजर और 5 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की तैनाती की गई है। यहां कुल 3,54,895 मतदाताओं की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 की मतदाता सूची का भी दर्ज होगा ब्योरा

निर्वाचन आयोग ने इस बार वर्ष 2003 की एसआईआर सूची के पुराने रिकॉर्ड को भी वर्तमान अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की सूची में दर्ज है, तो उसकी जानकारी भी उसी गणना प्रपत्र में अंकित करनी होगी। इससे पुराने रिकॉर्ड को नई मतदाता सूची से जोड़ा जा सकेगा और नामों के दोहराव की संभावना समाप्त होगी।



पोर्टल पर उपलब्ध हैं पुराने रिकॉर्ड

वर्ष 2003 की मतदाता सूची देखने के लिए आयोग ने दो पोर्टल उपलब्ध कराए हैं। voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in। मतदाता इन वेबसाइटों पर जाकर अपना या अपने परिजनों का नाम 2003 की सूची में देख सकते हैं। यदि स्वयं का नाम उस सूची में दर्ज नहीं है, लेकिन किसी परिजन का नाम मौजूद है, तो उसकी जानकारी भी बीएलओ की सहायता से गणना प्रपत्र में भरी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed