फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blood Donation on Mulayam Birthday

मुलायम के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में

Mon, 09 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation on Mulayam Birthday
कटेहरी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 81 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को कटेहरी में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जनेश्वर मिश्र फाउंडेशन के अध्यक्ष व सपा नेता डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 80 से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्वमंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाज के सभी वर्गों को जो भला किया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री के इस 81वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के लिए जनेश्वर मिश्र फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष पाण्डेय दीपू की सराहना की। कहा कि युवाओं को इसी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

रक्तदान करना अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार जनता के लिए एक भी नई योजना अब तक नहीं शुरू कर सकी है। पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने भी प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनाकांक्षाओं पर विफल है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसकल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड वैन की टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित करने में अहम भूमिका निभायी। कुल 85 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। जांच के बाद कुल 80 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रणविजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगदीश राजभर, महेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, शेष कुमार वर्मा, जय कुमार वर्मा, पवन यादव, मुकेश सिंह, शिवशंकर यादव फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed