{"_id":"64cd381b643719844c0f6226","slug":"blood-crisis-in-blood-bank-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1214-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून का संकट
Fri, 04 Aug 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून का संकट हो गया है। 300 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में मात्र 23 यूनिट खून उपलब्ध है। इसमें भी 22 यूनिट ब्लड केवल ओ पॉजिटिव ग्रुप का है। एक यूनिट ओ निगेटिव ब्लड है। अन्य ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नहीं होने पर आपरेशन व अन्य जरूरत के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को खून लेने पहुंचे छह मरीजों के तीमारदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उन्हें यह बता कर वापस कर दिया गया कि ब्लड बैंक में खून उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों ने उन्हें संबंधित ग्रुप का ब्लड लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर जाने की सलाह दी। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को मेडिकल कॉलेज तक की दौड़ लगानी पड़ी।
इस ग्रुप के खून की कमी
जिला अस्पताल के स्थित ब्लड बैंक में ए पाॅजिटिव, ए निगेटिव, एबी पॉजिटिव, एबी निगेटिव, बी पॉजिटिव और बी निगेटिव ग्रुप का खून नहीं है।