{"_id":"5d8b9bb08ebc3e93df4237ad","slug":"block-office-ambedkar-nagar-news-lko4835280193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कार्यालय में टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कार्यालय में टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, काटा कनेक्शन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते दो दिन से ब्लॉक कार्यालय न सिर्फ अंधेरे में डूबा है वरन कामकाज भी प्रभावित है। बिजली विभाग के अनुसार, यहां दो माह से मीटर खराब पड़ा है। ब्लॉक कर्मचारी सूचना देने के बजाए अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पावर कारपोरेशन की टीम छापामारी अभियान के तहत जहांगीरगंज ब्लाक कार्यालय पहुंची। विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि ब्लॉक में लगा मीटर खराब हो गया है। उसे बदलने की सूचना देने की बजाए ब्लाक कर्मचारी मीटर बाईपास कर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र तेंदुआईकला के अवर अभियंता डीके पटेल टीम के साथ ब्लाक पहुंचे तो शिकायत के अनुरूप मामला सही पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तत्काल मीटर लगाने के लिए ब्लाक प्रशासन से करीब 10 मीटर विद्युत तार उपलबध कराने की बात कही।
ब्लॉक कर्मचारियों को बताया गया कि मीटर का तार उपभोक्ता द्वारा दिया जाता है। इसके बावजूद ब्लाक कर्मचारी तार उपलब्ध कराने में आनाकानी करने लगे। इस पर बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन ही काट दिया। कनेक्शन काट दिए जाने के चलते जहां मंगलवार को पूरे दिन ब्लाक में कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं बुधवार को भी यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने कहा कि ब्लॉक कर्मचारियों को मीटर खराब होने की सूचना देनी चाहिए थी। हालांकि उन लोगों ने ऐसा करने के बजाए अलग से कनेक्शन जोड़ लिया जो नियम के विपरीत है। उधर प्रभारी बीडीओ मोहम्मद आरिफ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बिजली चोरी जैसी कोई बात नही है। बिजली कर्मचारियों को केबल उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।