फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Block health public unit will start soon in Ramnagar PHC

Ambedkar Nagar News: रामनगर पीएचसी में जल्द शुरू होगी ब्लॉक हेल्थ पब्लिक यूनिट

Mon, 21 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Block health public unit will start soon in Ramnagar PHC
आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर परिसर में मरीजों के लिए जल्द सौगात मिलने जा रही है। 48 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन अब अपने संचालन की दहलीज़ पर खड़ा है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया को गति दी है और अब अप्रैल माह के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में इसके संचालन की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


रामनगर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले हजारों मरीजों को अब न तो निजी पैथोलॉजी की दौड़ लगानी होगी, न ही जांच के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा। बीपीएचयू चालू होते ही ब्लड टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केफीटी), सीबीसी, हीमोग्लोबिन, लिपिडप्रोफाइल, एमपी विडाल जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों का कीमती समय बचेगा और आर्थिक भार में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
विज्ञापन

रामनगर सीएचसी परिसर में भवन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बनकर तैयार था, लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया लंबित होने के कारण संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। बीते आठ मार्च को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल के लोकार्पण अवसर पर मौजूद भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी से क्षेत्रीय नागरिकों ने इसकी शुरुआत की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर इसे तत्काल शुरू करने का आग्रह किया था। उसी पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अब हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष राय के अनुसार भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है और अब मशीनों के इंस्टॉलेशन तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति की तैयारियां चल रही हैं। जैसे ही मशीनें लगेंगी, बीपीएचयू का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत में या मई के पहले सप्ताह में यह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed