फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Block chief's battle with former minister's close became interesting with ticket

पूर्व मंत्री के करीबी को टिकट से रोचक हुई ब्लॉक प्रमुख की जंग

Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Block chief's battle with former minister's close became interesting with ticket
टांडा। विकास खंड टांडा के ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर बसपा ने सबसे पहले पता खोल दिया है। अपने पुराने कर्मठ कार्यकर्ता व पूर्व मंत्री कटेहरी विधायक लालजी वर्मा के अति करीबी सुरजीत वर्मा को टांडा ब्लॉक के प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीते तीन दशकों से ब्लॉक टांडा में प्रमुख पद का कब्जा लालजी वर्मा के करीबी का ही बना रहा है। उसे बरकरार रखने की पूरी कोशिश एक बार फिर शुरू हो गयी है।
विज्ञापन

ग्राम ब्राहिमपुर कुसमा से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीते सुरजीत वर्मा की क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जाती है। ब्लाक टांडा के ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति में लालजी वर्मा की अच्छी दखल भी मानी जाती है। उन्होंने जब राजनीति की शुरुवात की और 1989 में विधान परिषद के सदस्य बने तो सबसे पहले स्व. जियालाल वर्मा को टांडा ब्लाक का प्रमुख चुनाव लड़ाकर उन्हें प्रमुख बनवाया। इसके बाद वर्ष 1995 में उस समय के करीबी साथी रहे वासदेव वर्मा को, वर्ष 2000 में दलित महिला आशा देवी, 2005 में कमला देवी को, वर्ष 2010 में लवकुश वर्मा को और वर्ष 2015 में डॉ. खुशनुमा चौधरी को चुनाव लड़ाकर प्रमुख बनवाने में लालजी वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन

इस बार जब बीते 27 मई को टांडा ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी की घोषणा में टांडा से सुरजीत वर्मा का नाम सामने आया तो सियासत गरमा गई। ब्लाक प्रमुख पद पर लालजी वर्मा की पकड़ रहेगी या नहीं इसकी चर्चा तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा, सपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर सके हैं। भाजपा से युवा नेता तेजस्वी जायसवाल ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस का कोई प्रत्याशी अभी चुनावी मैदान में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed