{"_id":"637d13d1f7e24627a016a1b3","slug":"blankets-will-be-given-to-the-needy-from-rs-25-lakh-ambedkar-nagar-news-lko6584408193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 25 लाख रुपये से जरूरतमंदों को दिए जाएंगे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 25 लाख रुपये से जरूरतमंदों को दिए जाएंगे कंबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आम लोगों को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम शुरू हो गए हैं। शासन से कंबल के लिए 25 लाख रुपये, जबकि अलाव के लिए ढाई लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। अलाव के लिए प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये भेज दिए गए हैं, जबकि कंबल के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि स्थायी रैन बसेरे के साथ ही अस्थायी रैन बसेरे की स्थापना कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को ठंड से संघर्ष न करना पड़े और समय रहते ऐसे व्यक्तियों के हाथों में कंबल पहुंच सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदारों को अति शीघ्र कंबल वितरण किए जाने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि 15 दिसंबर तक न सिर्फ गरीबों में कंबल का वितरण कर दिया जाए, बल्कि अस्थायी रैन बसेरों की स्थापना कर समुचित व्यवस्थाएं भी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस बीच जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने के लिए शासन से जिले को 25 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध हो गई है। आपदा कार्यालय के अनुसार जिले की सभी पांच तहसीलों में पांच-पांच लाख रुपये से कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शीघ्र ही कंबल की खरीदारी कर उसका वितरण भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रत्येक तहसील में अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये की दर से जिले को ढाई लाख रुपये की राशि शासन से उपलब्ध हो गई है। अलाव के लिए प्रत्येक तहसील को राशि भेज भी दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अस्थायी रैन बसेरे की स्थापना के लिए स्थान को भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इसे पूरा कर दिसंबर में कंबल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।