{"_id":"5d5c37458ebc3e6c5d173bac","slug":"black-out-ambedkar-nagar-news-lko477258567","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल की चपेट में आकर गई बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल की चपेट में आकर गई बच्ची की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बिजली के खम्भे के नीचे दब कर फूलपुर गांव में तीन वर्षीय बालिका की मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना पर पहुंच कर पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर का है।
बताया जाता है कि तीन साल की अनामिका पुत्री अरविंद निवासी ग्राम हिसामुद्दीनपुर थाना जहांगीरगंज अपनी मां के साथ मौसी रंभा देवी के घर फूलपुर आयी थी। मंगलवार दिन में गांव में कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। वह भी खेलते हुए वहां पहुंच गयी। बताया जाता है कि पेड़ की एक डाल कटकर बगल लगे बिजली के खंभे पर गिरी थी। इससे पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरा।
वहां खेल रही अनामिका पोल की चपेट में आ गई, और बुरी तरह घायल हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। जानकारी मिलते ही टांडा कोतवाली पुलिस गांव पहुंची, और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।