{"_id":"eb47d604fae304c643991c3e4599a3cb","slug":"bku-protest-give-memo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
अवसानपुर निवासी संगठन कार्यकर्ता रामसूरत की खतौनीशुदा भूमि पर किए जा रहे कब्जे, ग्रामीणों को आपदा राहत के चेक वितरण में गड़बड़ी पर कड़ी नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की। वक्ताओं ने ग्राम पंचायत सलाहुद्दीनपुर व गोवर्धनपुर समेत कई अन्य गांवों में पुष्टाहार व राशन का समुचित वितरण न होने पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
इसके अलावा तहसील क्षेत्र में माइनरों की सफाई के नाम पर बरती गई धांधली की जांच कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की बदहाली दूर किए जाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम नरेन्द्र सिंह को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर विजयकार वर्मा, भागीरथी यादव, बृजेश कुमार, आशाराम, रामकुवेर व किशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन