फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP working to honor common people

आम लोगों के सम्मान के लिए काम कर रही भाजपा

Tue, 06 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP working to honor common people
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाते पूर्व नगर प - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यालयों से लेकर घरों व प्रतिष्ठानों पर भाजपा के झंडे फहराए गए।
विज्ञापन

इससे पहले वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए आगे भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी व डॉ. मुरली मनोहर जोशी व नरेंद्र मोदी आदि ने साकार करने का काम किया है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें तेजी से विकास का कार्य सुनिश्चित करा रही हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा फहराया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही कहा कि पार्टी लगातार आम नागरिकों के सम्मान के लिए काम कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामशब्द यादव, सुमन पांडेय, दीपक तिवारी ने पार्टी के संघर्षों व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी, वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी, राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, मिथिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यहां प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को भी सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवाना मंडल के बरधाभिउरा बूथ पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पार्टी के स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट रहकर काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधन भी सुना। खजुरी बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश गोस्वामी, पंकज शास्त्री, रवींद्र सिंह, लालमनी यादव, रामभजन आदि मौजूद रहे।
जलालपुर मेें भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया। मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन भी कार्यकर्ताओं ने सुना। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने मिलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णगोपाल, शिवकुमार सोनी, मानिकचंद्र सोनी, रोशन सोनकर व बेचन पांडेय आदि मौजूद रहे।

राजेसुल्तानपुर मंडल व गोविंद साहब मंडल में पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आगे भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, भगवान पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी व प्रकाशचंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed