फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP workers should work in solidarity

भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता से करें काम

Mon, 02 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP workers should work in solidarity
अंबेडकरनगर। भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार को लोहिया सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री/क्षेत्रीय प्रभारी अमर पाल मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भारतीय जन संघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने पार्टी पदाधिकारियों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने छह अप्रैल 1980 को की थी। पार्टी ने वृहद रूप वर्ष 2014 में प्राप्त किया। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही है। भाजपा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है। राम राज्य की परिकल्पना को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प और साहस का ही परिणाम रहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग को अपने-अपने सत्रों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक सुभाष त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं की मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति से ही पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रयंबक तिवारी, विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर अकबरपुर चेयरमैन सरिता गुप्ता, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी धर्मराज निषाद, कपिल देव वर्मा, त्रिवेणीराम, सुभाष राय, अवधेश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम, सुमन पांडेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू व संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed