{"_id":"674763f999436657470068f4","slug":"bjp-won-katehri-by-election-by-dishonesty-akhilesh-yadav-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-125192-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेईमानी से भाजपा ने जीता कटेहरी उपचुनाव : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेईमानी से भाजपा ने जीता कटेहरी उपचुनाव : अखिलेश यादव
Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
कसदहा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां कहा कि कटेहरी उपचुनाव में भाजपा ने प्रशासन को आगे कर सपा का जीता हुआ चुनाव हराया है। यहां सभी तरह की बेईमानी की गई है। किस तरह वोट डाले गए, यह सभी को पता है। ईवीएम की यदि फोरेंसिक जांच हो जाए तो साबित हो जाएगा कि एक ही अंगुली से बार-बार बटन दबाई गई है। अधिकारियों को आगे कर भाजपा ने पूरा चुनाव लड़ा है।
पूर्व सांसद व विधायक त्रिभुवनदत्त की पुत्री के वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए कसदहां महाविद्यालय व पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के घर बुढ़नापुर में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने खुलकर मीडिया से बात की। कटेहरी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जितना असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक काम हो सकता था, वह सब यहां हुआ। भाजपा को जब लगा कि वह चुनाव हार गई है, तो अधिकारियों को आगे कर दिया।
अखिलेश ने कहा कि एनटीपीसी के सीएसआर फंड से स्कूटी तक बांटी गई। यहीं की निजी कंपनियों के सीएसआर से सिलाई मशीन लेकर वितरित की गई। कोटेदार व प्रधानों के साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। यहां जनता ने नहीं, अधिकारियों ने ज्यादा वोट डाले हैं। मौका आने पर हम ऐसे डीएम व एसपी का जरूर सम्मान करना चाहेंगे जिनके इशारे पर अच्छा वोट पड़ा है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा संविधान से नहीं मन विधान से चलती है।इसीलिए लोक से नहीं, तंत्र से वोट डलवाती है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि बस दो सीट भाजपा जीत रही थी, जबकि सात सीट सपा। भाजपा में लखनऊ व दिल्ली की लड़ाई चल रही है। इसलिए दिल्ली को अपनी जीत का संदेश देने के लिए प्रमाणपत्र बदलवाकर परिणाम बदल दिया गया। इस चुनाव में जितनी बेईमानी की जा सकती थी, वह सब की गई।
वोट की लूट छिपाने को हुई संभल की घटना
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि कटेहरी, कुंदरकी व मीरापुर में हुई वोटों की लूट को छिपाने के लिए ही चुनाव परिणाम के तुरंत बाद संभल की घटना को अंजाम दिलाया गया। जो लोग एक्सटेंशन पर हैं, उनसे कानून व्यवस्था संभलवाई जा रही है। संभल में पहले सर्वे पर किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। दूसरे सर्वे की हड़बड़ी समझी जा सकती है। दूसरे सर्वे के लिए लोगों को विश्वास में लेना चाहिए था, लेकिन इरादा ही नहीं ठीक था।
दिल्ली की राह पर चल रहा यूपी
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़कर दिल्ली तक पहुंचे थे। अब लखनऊ वाले लोग भी यही चाहते हैं। पुलिस की गोली से ही संभल में मौतों का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट यूपी में किस तरह बदलवाई जाती है, सबको पता है।
मिल्कीपुर आकर चुनाव देखे मीडिया
अखिलेश ने कहा कि आगामी दिनों में मिल्कीपुर में उपचुनाव होगा। पूरे देश तथा विश्व की मीडिया को निमंत्रण देते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर देखना चाहिए कि कितने लोकतांत्रिक ढंग से यहां चुनाव होता है। 2027 के सामान्य चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए आगे आना होगा। ईवीएम से चुनाव न कराने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज भले कर दी है, लेकिन यह लड़ाई लंबी है।