फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP will form majority government again: Dinesh Sharma

भाजपा फिर बनाएगी बहुमत की सरकार : दिनेश शर्मा

Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP will form majority government again: Dinesh Sharma
भीटी/जलालपुर (अंबेडकरनगर)। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कटेहरी व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 10 मार्च को विपक्षी ईवीएम गड़बड़ी का रोना रोएंगे। प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से आम जनता खुश है। सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जन जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया गया है।
विज्ञापन

कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के लिए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को रोड शो किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। अपराधियों, भ्रष्टाचारियों पर सरकार ने सख्त लगाम लगी है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने जनता तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। सरकार की पारदर्शी नीति से ही आम जनता खुश है।
विज्ञापन

प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। डिप्टी सीएम ने सपा व बसपा पर पर भी निशाना साधा। कहा कि जाति धर्म देखकर विकास योजनाओं का लाभ देने वाली सरकार को जनता अभी भूली नही है। अपराधियों का मनोबल किस सरकार में बढ़ता है, इसका पता जनता को चल चुका है। शिवबाबा धाम से निकला रोड शो अन्नावां, श्रवणक्षेत्र, हरवंशपुर, मिझौड़ा, सेनपुर चौराहा, भीटी तक गया। इससे पहले सुल्तानपुर से आने पर महरुआ में भव्य स्वागत किया गया। जलालपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भी डिप्टी सीएम ने रोड शो कर पार्टी के लिए जनता का समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed