फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP sheds strength in preparation for assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा ने झोंकी ताकत

Fri, 10 Sep 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP sheds strength in preparation for assembly elections
अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। मोर्चो व प्रकोष्ठों के गठन के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी अलग अलग जिम्मेदारी सौंपने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक दिन पहले युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा के अलावा 22 प्रकोष्ठों की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस समय संगठनात्मक कार्य लगातार जारी है। सभी मंडलों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठकों का दौर भी चल रहा है। विधानसभा के प्रभारी व मंडल प्रभारियों की बैठक भी चल रही है। प्रकोष्ठ में एक संयोजक एवं दो सहसंयोजक की घोषणा की जा रही है। बताया कि कुल 22 प्रकोष्ठ की घोषणा हो चुकी है। सभी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

विधि प्रकोष्ठ में आनंद द्विवेदी को संयोजक, अजय प्रताप श्रीवास्तव व सत्यप्रकाश मिश्र को सहसंयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में राजेंद्र लाल श्रीवास्तव संयोजक, डॉ. एमपी त्रिपाठी व रामसूरत गौतम को सहसंयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ में अंकित अग्रहरि को संयोजक, अजय सिंह पाल व गनन मिश्र को सहसंयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. ओपी त्रिपाठी संयोजक, डॉ. डीसी तिवारी व डॉ. रविकांत त्रिपाठी सहसंयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ में रामउजागिर अग्रहरि संयोजक, देवी प्रसाद सोनी व उत्तम अग्रहरि सहसंयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदीप गुप्त संयोजक, सुशील बड़ियानी व फूलचंद्र यादव सहसंयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ में राजेश सिंह बब्लू संयोजक, अच्छेलाल गुप्त व सुधीर त्रिपाठी सहसंयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सुरेंद्र पाठक संयोजक, दिनेश सिंह व दयाराम सहसंयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ शुक्ल, सहसंयोजक रामानंद पांडेय व मुकेश गौड़ को सह संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ संयोजक संजय सिंह, राजेंद्र सिंह व विनोद गुप्त सहसंयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ में हरि नारायण मिश्र संयोजक, हरिकृष्ण शुक्ल व संजय यादव सहसंयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ में आनंद मिश्र संयोजक, प्रवीण सिंह व दिनेश श्रीवास्तव सहसंयोजक, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में पारसनाथ चौधरी संयोजक, मानिकचंद्र सोनी व राजकिशोर गुप्त सहसंयोजक, श्रम प्रकोष्ठ में ओमप्रकाश विश्वकर्मा को संयोजक, अंकित अग्रहरि व डॉ. योगेश उपाध्याय को सहसंयोजक समेत कुल 22 प्रकोष्ठों में एक संयोजक व दो सहसंयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed