फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP raised questions on BSP's Brahmin Jodo Mission

बसपा के ब्राह्मण जोड़ो मिशन पर भाजपा ने उठाए सवाल

Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP raised questions on BSP's Brahmin Jodo Mission
अंबेडकरनगर। बसपा के ब्राह्मण जोड़ो अभियान पर भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि चुनाव में लगातार पराजय मिलती देख लंबे समय बाद अब बसपा की ओर से ब्राह्मण प्रेम का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। हकीकत यह है कि सिर्फ भाजपा ने ही ब्राह्मणों को लगातार समुचित सम्मान दिया है और आगे भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य रहे रमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा ने चुनाव नजदीक देख ब्राह्मणों को लेकर जो अभियान शुरू किया है, वह सिर्फ दिखावा एवं छलावा है। सच तो यह है कि बसपा को ब्राह्मण वर्ग से न तो कोई लगाव है और न ही उनके हक के लिए कुछ करना चाहती है। अब सिर्फ वोट लेने के लिए उसे ब्राह्मण समुदाय याद आ रहा है, जबकि पिछले कई चुनाव से उसने ब्राह्मणों की सुध नहीं ली थी। कहा कि ब्राह्मणों की सच्ची हितैषी भाजपा है, जो उन्हें सत्ता शीर्ष से लेकर अन्य स्थानों पर लगातार महत्व देती आ रही है। उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज पूरी तरह भाजपा के नेतृत्व में एकजुट है। आने वाले चुनाव में फिर से ब्राह्मण वर्ग के लोग भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री रहे विकास तिवारी ने बसपा प्रमुख मायावती से सोशल मीडिया के माध्यम से दस सवाल करते हुए कहा कि 2007 के बाद 2022 को लेकर अब क्यों याद आई है। यह भी पूछा कि ब्राह्मण समाज के सदस्यों को टिकट बिना पैसा लिए मिलेगा। क्या बसपा की सरकार आने पर अब ब्राह्मणों पर फर्जी दलित एक्ट के मुकदमे नहीं लगेंगे। बसपा यह भी बताए कि उसने संगठन में कितने महत्वपूर्ण पदों पर ब्राह्मणों की तैनाती की है। सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या ब्राह्मण सिर्फ शंख बजाएंगे और सत्ता का सुुख कोई और भोगेगा। विकास ने कहा कि बसपा सिर्फ दिवा स्वप्न देख रही है। उसके मंसूबे कामयाब होने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय के लोग जागरूक हैं। वे ऐसे फर्जी बहकावे में आने वाले नहीं है। ब्राह्मणों को ठीक ढंग से पता है कि बसपा की सरकार आने पर उनका किस तरह का उत्पीड़न होता है। पिछले तमाम कड़वे अनुभव ब्राह्मण समाज के लोग अभी भूले नहीं है। जिला मंत्री विनय पांडेय एवं भाजपा नेता शुभम अग्रहरि शास्वत ने कहा कि ब्राह्मण समाज को लेकर बसपा का मिशन हास्यास्पद है। प्रदेश में सभी वर्ग के लोग विकास कार्यों तथा अपराध पर खात्मे को लेकर पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed