फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP lost its seat, Tribhuvan Dutt of SP won

भाजपा को गंवानी पड़ी सीट, सपा के त्रिभुवन दत्त जीते

Fri, 11 Mar 2022 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP lost its seat, Tribhuvan Dutt of SP won
अंबेडकरनगर। बसपा से बगावत कर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने आलापुर विधानसभा सीट से दमदार जीत हासिल की है। इस सीट पर मौजूद विधायक अनीता कमल का टिकट काट कर उनके ससुर व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को चुनाव लड़ाना भाजपा को भारी पड़ा। लंबे समय तक बसपा में रहकर राजनीति करने वाले त्रिभुवन दत्त ने कुशल दांव पेच से भाजपा व बसपा प्रत्याशियों को हराते हुए इस सीट पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट का चुनाव अत्यंत दिलचस्प रहा। यहां लंबे समय तक बसपा से जुड़े रहे पूर्व सांसद व विधायक त्रिभुवनदत्त ने इस बार सपा प्रत्याशी के बतौर चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी। दूसरी तरफ भाजपा ने मौजूदा विधायक अनीता कमल का टिकट काटकर उनके ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को टिकट दे कर मुकाबले में उतारा था। राजनीति के मजे खिलाड़ी पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने इस सीट पर बसपा के कमजोर होने का पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन

बसपा ने यहां से जिन केशरा देवी को टिकट दिया था, वह अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके बेटे आईपीएस अधिकारी हैं। बताया जाता है कि पहुंच के बल पर ही केशरा को टिकट मिल गया था। इसे लेकर बसपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के सामने व्याप्त हुई असहज स्थिति का त्रिभुवनदत्त ने फायदा उठाते सपा से चुनावी ताल ठोकी और बड़े अंतर से जीत हासिल कर यह सीट अपने नाम कर ली। बीजेपी को यहां भी मौजूदा विधायक का टिकट काटना भारी पड़ा। बसपा के लिए यह चुनाव काफी खराब रहा और उसका प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed