{"_id":"6278025f9305b32bae25ea45","slug":"bjp-leader-attacked-with-sharp-weapon-condition-critical-ambedkar-nagar-news-lko6296757195","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर अहिरौली थाना क्षेत्र के गौराबसंतपुर गांव के पास शनिवार देर शाम बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये के साथ ही सोने की चेन लूट ली। घायल भाजपा नेता को सीएचसी कटेहरी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के गौराबसंतपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह की अहिरौली बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। अखिलेश सिंह भाजपा बूथ अध्यक्ष भी हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। आरोप है कि जब वह गांव के निकट पहुंचे, तभी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक अखिलेश कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
चीख पुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। आरोप है कि बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये के साथ सोने की चेन लूट ली। जानकारी होते ही डॉयल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। घायल भाजपा नेता को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।