{"_id":"60183df08ebc3e33d272c60c","slug":"bjp-is-busy-preparing-for-elections-ambedkar-nagar-news-lko562700231","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने बढ़ाया कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने बढ़ाया कुनबा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव की तैैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिला कार्यालय में आधा दर्जन से अधिक पूर्व ग्राम प्रधान तथा 50 ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें से कई नागरिक पूर्व में पंचायत चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने सभी को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का परिश्रम भी शामिल रहेगा।
जिला कार्यालय पर सोमवार का भाजपा का कारवां बढ़ता दिखा। यहां पार्टी नेता चंदन पटेल की अगुवाई में विभिन्न दलों से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें पूर्व प्रधान शिवपूजन, जिपं सदस्य का चुनाव लड़ चुके सुरेश वर्मा, पूर्व प्रधान लालता वर्मा, बीडीसी सदस्य गुलाबचंद्र यादव, अरविन्द विश्वकर्मा, विकास तिवारी, अविनाश वर्मा, शुभम वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, गणेश प्रजापति व अनिल वर्मा आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा जीत का नया इतिहास रचेगी।
कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर रही है, जिसका व्यापक लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य व सभासद अतुल वर्मा मौजूद रहे। उधर, अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के जैनापुर में मंडल अध्यक्ष रणंजय सिंह की अध्यक्षता व मंत्री चंद्रमणि द्विवेदी के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी लगातार करते रहने का आह्वान किया।