{"_id":"621e698d9fd8da3bae679ce3","slug":"bjp-did-the-most-interest-of-the-room-society-ambedkar-nagar-news-lko619978940","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कमेरा समाज का किया सबसे ज्यादा हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने कमेरा समाज का किया सबसे ज्यादा हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबोधित किया। किसान बालिका इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर में जनसभा में अनुप्रिया ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के कमेरा समाज के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बहुत काम किया है। कुर्मी, प्रजापति, लोहार, मौर्य, बढ़ई व सोनार सहित सभी कमेरा समाज के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है। इसका लाभ कमेरा समाज को मिल रहा है। प्रदेश का हर वर्ग भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय कर रहा है। प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, और न ही कोई अपराधी अपराध करने की हिम्मत जुटा पाया।
प्रदेश की गरीब जनता को भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, फ्री गैस कनेक्शन, इज्जत घर, किसान सम्मान निधि, फ्री बिजली कनेक्शन, फ्री राशन का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार आगे भी पूरे प्रदेश का बगैर किसी भेदभाव के विकास करेगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, दिलीप पटेल देव, मनोज मिश्र, रमेशचंद्र गुप्त, शालिनी पांडेय, राम सूरत मौर्य व लीलावती वर्मा व गौतम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।