फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP declared 40 candidates for Zilla Panchayat

बीजेपी ने जिला पंचायत के लिए 40 प्रत्याशी किए घोषित

Tue, 13 Apr 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP declared 40 candidates for Zilla Panchayat
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में भाजपा ने मंगलवार देर शाम जिला पंचायत सदस्य पद के 40 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने दावा किया कि सभी पार्टी प्रत्याशियों की जीत रिकॉर्ड मतों से होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर नजदीक आने के साथ ही विभिन्न दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा तेज कर दी है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जहां बसपा ने सभी 41 सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहीं सपा ने भी 11 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस बीच कई दिन से चली आ रही उत्सुकता के बीच मंगलवार देर शाम भाजपा ने एक साथ अपने 40 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी।
विज्ञापन

इसमें जहांगीरगंज पूर्वी से अभिषेक कनौजिया, जहांगीरगंज मध्य से श्रीकांत कनौजिया, जहांगीरगंज पश्चिमी से मीना देवी, रामनगर पूर्वी से रामप्रकाश गौतम, रामनगर उतरी से आनंद कुमार जायसवाल, रामनगर मध्य से शिंपी सिंह, रामनगर दक्षिणी से कपिल देव वर्मा, रामनगर पश्चिमी से गुलाब सिंह, बसखारी उत्तरी से नारद विश्वकर्मा, बसखारी पश्चिमी से अजय चौधरी, बसखारी मध्य से अनुराग तिवारी, टांडा पूर्वी उत्तरी से गौरी शंकर वर्मा, टांडा मध्य प्रथम से रंजना, टांडा मध्य द्वितीय से श्यामला शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टांडा पश्चिमी प्रथम से वंशराज कनौजिया, टांडा पश्चिमी द्वितीय से नीलम वर्मा, कटेहरी प्रथम से सावित्री भारती, कटेहरी द्वितीय से लता तिवारी, कटेहरी तृतीय से विकास सिंह, कटेहरी चतुर्थ से सरोज गोस्वामी, भीटी प्रथम से कौशलेंद्र निराला भीटी द्वितीय से वंदना तिवारी, भीटी तृतीय से शालिनी सिंह, भीटी चतुर्थ से अमरेंद्र पाल, अकबरपुर प्रथम से धर्मेंद्र कुमार नीरज, अकबरपुर द्वितीय से देवनारायण वर्मा, अकबरपुर तृतीय से रामकेवल वर्मा, अकबरपुर चतुर्थ से जोगिंदर सिंह, अकबरपुर पंचम से कमलेश मौर्य को टिकट दिया है।

अकबरपुर षष्ठम से रघुनंदन राजभर, जलालपुर दक्षिणी से हरिदर्शन राजभर, जलालपुर पश्चिमी से प्रमिला, जलालपुर मध्य से सुषमा पटेल, जलालपुर उत्त्तरी पूर्वी से उमा यादव, जलालपुर पूर्वी से इंद्रेशा, भियांव उत्तरी से जैसराम निषाद, भियांव पूर्वी से सुनील कुमार गुप्ता, भियांव मध्य से प्रेमलता शुक्ला और भियांव दक्षिणी से शिवकुमारी मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने सिर्फ जलालपुर उतरी सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर जीत तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed