फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP came to power on the basis of lies

झूठ के बल पर सत्ता में आई भाजपा

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP came to power on the basis of lies
अंबेडकरनगर के कटेहरी में पूर्व सांसद निर्मल खत्री का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा, सपा व बसपा ने सिर्फ नफरत की राजनीति की है। इनमें से भाजपा तो झूठ के बल पर सत्ता में आई है। प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरह समझ चुकी है और होने वाले विधान सभा चुनाव में इसका जवाब सभी को साफ दिखेगा। यह बात मंगलवार को पूर्व सांसद व कांग्रेसी नेता निर्मल खत्री ने कही। वह कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कटेहरी बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंन कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की महिलाओं, छात्राओं व आम जन जो वायदा किया है, उसे जीत हासिल होने के बाद शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा करती है। जनमानस भी अब समझ चुका है कि प्रदेश का भला सिर्फ कांग्रेस के हाथ में ही संभव है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर व्यक्ति परेशान है। उसे अपना हक पाने के लिए भटकना पड़ता है। भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गयी है। इससे छुटकारा दिलाने को हाथ का सहारा ही कारगर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed