फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike riding miscreants looted four mobiles and cash from three people

Ambedkar Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से लूटे चार मोबाइल व नकदी

Sun, 31 Aug 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted four mobiles and cash from three people
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली इलाके में शुक्रवार की रात बाइक सवार पांच बदमाशों ने करीब चार किमी के दायरे में घूम-घूमकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलहे के बल पर तीन लोगों से चार मोबाइल व करीब 25 हजार नकदी लूट ली और तमंचा लहराते फरार हो गए। पुलिस ने सभी घटनाओं को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


कोड़रा निवासी शिव शंकर वर्मा के मुताबिक वह कटेहरी के पशु चिकित्सालय में पशुमित्र हैं। शुक्रवार रात 9:30 बजे वह बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। टिकुलीगंज हरिपुर शारदा सहायक नहर के पास दो बाइकाें से आए पांच बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक से उतरे एक युवक ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। इसके बाद जेब में रखे दो मोबाइल ,15 हजार रुपये नकद लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते मौके से भाग निकले। रात 9.45 बजे बरवा बाजार से अपनी चाय की दुकान बंद कर अपने घर हरिपुर जा रहे राजेंद्र प्रजापति को गांव के निकट नहर पर रोक कर उनका मोबाइल व नकदी लूट लिया। पिलखांवा निवासी सुनील मौर्या को सब्जी की दुकान बंद कर जाते समय बदमाशों ने गांव के पास रोक लिया और मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए। सीओ भीटी लक्ष्मी कांत मिश्रा ने बताया कि एक घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से मिली थी। अन्य दो घटनाओं की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed