फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider's dieth in road accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's dieth in road accident
हादसा - फोटो : symbolic

स्थानीय बाजार में शुक्रवार देर रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र अकबरपुर के उकरा निवासी गुड्डू (25) शुक्रवार को बारात गया था।

विज्ञापन


घर लौटते समय बसखारी बाजार में एसबीआई बैंक के सामने किसी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उस समय तेज बारिश हो रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोग जब तक पुलिस को सूचना देते और उसे उपचार के लिए कहीं ले जाते तब उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बाद में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी शिवपूजन (67) पुत्र रामतीरथ को शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी सूर्यमणि का 10 वर्षीय पुत्र शनिवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह साइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा मालीपुर थाना अंतर्गत मीरपुर गांव निवासिनी अमरावती (70) पत्नी त्रिलोकी शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed