{"_id":"5957e5544f1c1b0f658b45db","slug":"bike-rider-s-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार में शुक्रवार देर रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर के उकरा निवासी गुड्डू (25) शुक्रवार को बारात गया था। घर लौटते समय बसखारी बाजार में एसबीआई बैंक के सामने किसी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उस समय तेज बारिश हो रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग जब तक पुलिस को सूचना देते और उसे उपचार के लिए कहीं ले जाते तब उसने दम तोड़ दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी शिवपूजन (67) पुत्र रामतीरथ को शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
उसे तत्काल जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी सूर्यमणि का 10 वर्षीय पुत्र शनिवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह साइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा मालीपुर थाना अंतर्गत मीरपुर गांव निवासिनी अमरावती (70) पत्नी त्रिलोकी शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।