फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bike rider died in accident

Ambedkar Nagar News: वनरोज से अनियंत्रित हुए बाइक सवार को वाहन ने रौंदा

Sun, 21 Jul 2024 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी के बरही गांव के निकट शनिवार रात सड़क पर वनरोज आने से अनियंत्रित हुए बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अशरफपुर किछौछा निवासी अमित कुमार (30) शनिवार रात बाइक से बरियावन स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह बरही गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच अचानक सड़क पर वनरोज आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित हो गया। इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवक ने हेलमेट लगा रखा था। हालांकि झटका लगने पर हेलमेट सिर से निकलकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed