{"_id":"6761b24fcf035895cb0a3fef","slug":"bike-rider-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126333-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Tue, 17 Dec 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के नगर स्थित फायर स्टेशन के निकट सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा है।
पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी विनोद पाल (45) सोमवार सुबह बाइक से अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा स्थित बहन के घर गए थे। देर शाम वह लौट रहे थे। जलालपुर फायर स्टेशन के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि झटका लगने से हेलमेट सिर से निकलकर लगभग 10 फीट दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। जानकारी होते ही मौके पर जलालपुर कोतवाली पुलिस पहुंची। सांस चलने की उम्मीद में सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पहुंचे परिजनों में रोना-पीटना शुरू हो गया।