{"_id":"685d80cdad6bbae803006bd0","slug":"bike-jumped-out-of-a-pothole-on-the-highway-cho-died-after-falling-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137396-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईवे पर गड्ढे से उछली बाइक, गिरकर सीएचओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईवे पर गड्ढे से उछली बाइक, गिरकर सीएचओ की मौत
विज्ञापन
हादसे में सीएचओ के मौत के बाद विलाप करते परिजन व मौजूद सीएमओ। संवाद
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के हाजियापुर निवासी दिव्या निगम (27) बृहस्पतिवार को लुंबनी दुद्धी नेशनल हाईवे पर गड्ढे में बाइक से उछल कर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सीएमओ ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
मृतका दिव्या का विवाह चार वर्ष पूर्व अयोध्या जिले के गोसाईगंज निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुआ था। वर्तमान में वह आयुष्मान आरोग्य केंद्र औसानपुर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। बृहस्पतिवार को हाजियापुर से सुबह आठ बजे अस्पताल के लिए निकली थीं। दोपहर 12 बजे के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में तैनात हेल्थ कम्युनिटी ऑफिसर राधेश्याम के साथ किसी काम से औसानपुर गई थीं।
करीब एक बजे दिव्या और राधेश्याम बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। अलीगंज के लुंबनी दुद्ध हाईवे पर सम्हरिया के निकट हाईवे की पुलिया के गड्ढे में बाइक अचानक से उछल गई और दिव्या सिर के बल हाईवे पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भिजवाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका के एक भाई और दो बहन हैं। बेटी की मौत के बाद पिता चुन्नीलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।