फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike hit a pole, one dead, two serious

Ambedkar Nagar News: खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 07 May 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bike hit a pole, one dead, two serious
कटेहरी। अन्नावा-श्रवणक्षेत्र के मुसेपुर गिरंट कौडहा के निकट बरात में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

अहिरौली के रेउतापुर निवासी बबलू की शादी सुल्तानपुर में तय थी। बृहस्पतिवार शाम सात बजे गांव से बरात निकली थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव निवासी युवक आयुष, निखिल और एक अन्य अज्ञात युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। शाम लगभग 7:15 बजे, जब वे अन्नावा की ओर जा रही एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और आननफानन एंबुलेंस बुलाई गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, आयुष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया है। घायल निखिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed