{"_id":"59358fbb4f1c1b34539c7cc3","slug":"bike-crushed-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रहे मासूम को बाइक ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रहे मासूम को बाइक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सोमवार पूर्वाह्न जलालपुर थाना अंतर्गत उसमापुर मोहल्ला निवासी शमशेर का चार वर्षीय पुत्र सुहेल घर के निकट सड़क के किनारे खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, बाइक सवार युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिवारीजन गंभीर रूप से घायल बालक को लेकर सीएचसी नगपुर पहुंचे जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसओ तनवीर अहमद ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर, बसखारी थाना अंतर्गत दरगाह निवासी अरशद अली (26) पुत्र असगर रविवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत देवारी गांव निवासी दीपचंद्र (20) पुत्र रामसेवक सोमवार सुबह पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, भीटी थाना अंतर्गत बनगांव निवासी बाबी (21) पुत्र रामजियावन सोमवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से भीटी से घर जा रहा था। गांव के निकट हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा आलापुर थाना अंतर्गत दिलावलपुर गांव निवासी गोलू (8) पुत्र नरेंद्रदेव सोमवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।