फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike collided with tree, father died, daughters injured

Ambedkar Nagar News: पेड़ से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटियां घायल

Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree, father died, daughters injured
मालीपुर के बेलऊआ बरियारपुर निवासी मृतक फूलचंद के घर के बाहर मौजूद परिजन व अन्य। संवाद
सद्दरपुर। मालीपुर क्षेत्र में साले की बरात से लौट रहे फूलचंद (47) की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में ने फूलचंद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठीं उनकी दो बेटियां गोल्डी और शालिनी घायल हो गईं। यह घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे सलहदीपुर के आजनपारा मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन

मालीपुर के बेलऊआ बरियारपुर निवासी मृतक की बेटी डाली के मुताबिक उनके पिता फूलचंद (47) शनिवार की दोपहर जलालपुर के हैदराबाद उनके मामा की शादी में गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद जलालपुर-मालीपुर मार्ग के रास्ते बाइक से मालीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ बहन गोल्डी (20) और शालिनी (18) भी थीं।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे आजनपारा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पेड़ से टकराने के बाद उछलकर कुछ दूरी पर रखे ईंटों से भी जा भिड़ी। हादसे में पिता फूलचंद ईंट से जा टकराए और गोल्डी व शालिनी सड़क पर दूर जा गिरीं। हेलमेट न पहने होने के कारण पिता के सिर में गंभीर चोटें आ गई। जबकि उनकी गोल्डी व शालिनी को मामूली चोंटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी राहगीरों व स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने फूलचंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फूलचंद अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रतिमा देवी बेसुध हो गईं। थानाध्यक्ष स्वतंत्रदेव मौर्य ने बताया कि हेलमेट न पहने से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।

बेटी की शादी की थी तैयारी
पांच संतानों में फूलचंद केवल अपनी बड़ी बेटी नेहा का ही विवाह करा सके थे। दूसरे नंबर की बेटी गोल्डी बीए की छात्रा है। वहीं तीसरे नंबर की बेटी शालिनी ने इस बार इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटे अभिषेक और अंश भी पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक फूलचंद बेटी गोल्डी के विवाह की तैयारी के लिए रुपये एकत्र करने के साथ ही अच्छे वर की तलाश में रिश्तेदारों के संपर्क में भी थे, लेकिन विधि को कुछ और ही मंजूर था। सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed