फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike collided with a mixer machine, young man dies

Ambedkar Nagar News: मिक्सर मशीन से बाइक टकराई, युवक की मौत

Fri, 03 Jul 2026 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a mixer machine, young man dies
रविंद्र।फाइल फोटो
जहांगीरगंज। क्षेत्र के अन्नापुर शेखौलिया मोड़ के निकट बृहस्पतिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से बाइक टकराने से आलापुर के सिपाह निवासी रविंद्र उर्फ टनटन (30) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा साथी मौके से बाइक लेकर लापता हो गया। पुलिस ने मिक्सर मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने साथ और मशीन संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिता राम भभूति ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गांव का जयप्रकाश उनके पुत्र रविंद्र को अपने साथ चलने के लिए बुलाने आया। परिवार ने देर रात होने के कारण मना किया लेकिन जयप्रकाश के जिद करने पर रविंद्र जल्द लौटने की बात कहकर केवल पैंट पहनकर ही उसके साथ निकल गया। दोनों बाइक से जहांगीरगंज की ओर गए थे। रात करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान रामनगर-जहांगीरगंज मार्ग पर अन्नापुर गांव के निकट शेखौलिया मोड़ पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से टकरा गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस रविंद्र को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चाचा रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि मशीन यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर खड़ी थी। बारिश शुरू होने पर मशीन के कर्मचारी पास के छप्पर के नीचे चले गए जबकि मशीन वहीं छोड़ दी गई थी। कम दृश्यता के कारण बाइक सीधे उससे जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी ने नहीं दी हादसे की जानकारी, लापता
पिता राम भभूति ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद जयप्रकाश रविंद्र को मौके पर छोड़कर बाइक लेकर चला गया और रविंद्र के परिवार को हादसे की सूचना भी नहीं दी। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली। हादसे के बाद से उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मिक्सर मशीन को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

छुट्टी पर घर आया था रविंद्र
रविंद्र की मौत से परिवार की सारी उम्मीदें टूट गईं। चाचा रमेश कुमार ने बताया कि जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मां दुर्गा का निधन हो गया था। पिता राम भभूति ने रामनगर चौराहे पर किराये का ठेला चलाकर दोनों बेटों का पालन-पोषण किया। बड़ा भाई धर्मेंद्र दिल्ली में पीओपी का काम करता है और रविंद्र छुट्टी पर घर आया था। रविंद्र शटरिंग का काम कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभा रहा था। घर में उसके विवाह के लिए लड़की देखी जा रही थी, लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed