फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bice jam in raliway track, hit by doon express

मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक में फंसी बाइक से टकरायी दून एक्सप्रेस

Sun, 08 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
bice jam in raliway track, hit by doon express
अंबेडकरनगर के टिकरी गांव के पास ट्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को जल्दबाजी में बाइक से पार करना रविवार को मालीपुर के एक युवक को भारी पड़ गया। उसकी बाइक ट्रैक के बीच फंस गई। उसने कई बार प्रयास किया, लेकिन वह बाइक बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका। इसी बीच अकबरपुर की तरफ से आ रही दून एक्सप्रेस को अपने नजदीक आता देख वह बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रेन की टक्कर के बाद बाइक इंजन के अगले हिस्से में फंस गई। इससे चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। इसके बाद रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने बाइक को इंजन से अलग किया, और इसकी सूचना अकबरपुर रेलवे स्टेशन को दी। ट्रेन करीब 10 मिनट बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर व मालीपुर स्टेशन के बीच टिकरी गांव है। टिकरी गांव के पास रेलवे लाइन के दोनों तरफ खड़ंजा लगा है लेकिन यहां पर फाटक नहीं लगा है। इस मार्ग से दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग से आवागमन करने पर करीब एक दर्जन गांव के लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर लगाने से बच जाते हैं। रविवार की दोपहर में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होते होते बचा।
विज्ञापन

अलमापुर गांव निवासी मुन्नीलाल बाइक से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। परन्तु उसकी बाइक रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई। वह काफी देर तक उसे निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसी बीच अकबरपुर की तरफ से दून एक्सप्रेस आती दिखी तो वह ट्रैक पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रेन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। बाइक करीब 500 मीटर ट्रेन के साथ घसीटती चली गई। इस पर चालक को ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। बाइक को ट्रेन से अलग करने का प्रयास किया। परन्तु सफलता नहीं मिली। इस पर ट्रेन को करीब 50 मीटर पीछे ले जाना पड़ा। इसके बाद बाइक ट्रेन से अलग हुई। चालक ने इसकी सूचना अकबरपुर रेलवेे स्टेशन को दी। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद ट्रेन मालीपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गई। इससे ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि बाइक से टक्कर हुई थी, लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed