फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhiti and Ramnagar market will become Nagar Panchayat

Ambedkar Nagar News: भीटी व रामनगर बाजार बनेगी नगर पंचायत

Tue, 17 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhiti and Ramnagar market will become Nagar Panchayat
अकबरपुर के ​शिव बाबा धाम परिसर में कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी को डेमो चेक देते मुख्यम
कटेहरी। अकबरपुर के शिव बाबा धाम में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर बस स्टैंड का नाम शिव बाबा और टांडा बस स्टैंड का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जयराम वर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। रामनगर बाजार और भीटी को नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने 1184 करोड़ रुपये की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, नियुक्ति पत्र और प्रमाणपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबेडकरनगर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अति विशिष्ट है। श्रवणधाम जैसी पौराणिक स्थली इसी जिले में स्थित है, जो त्रेतायुग के इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र है। सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अकबरपुर बस स्टेशन शिव बाबा धाम और टांडा को स्व. जयराम वर्मा के नाम पर करेंगे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भीटी में अग्निशमन केंद्र का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिले के 431 परिवारों को सहायता राशि दी। डीएम को किसानों की आश्रित महिलाओं व परिवार के सदस्यों को पेंशन योजना व सम्मान निधि से जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक धर्मराज निषाद ने श्रवण क्षेत्र में श्रवण कुमार के नाम बस स्टैंड बनाने व कटेहरी को नगर पंचायत बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





कटेहरी की जनता का जताया आभार



मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बार-बार कटेहरी की जनता का विधानसभा उप चुनाव में जीत दिलाने के लिए आभार जताया। कहा कि महादेव और शिव बाबा की कृपा से हर ओर खुशहाली ही खुशहाली है। कटेहरी की जनता को धर्मराज निषाद को विधायक चुनने के लिए धन्यवाद। भारतीय जनता पार्टी के संकल्पित कार्यकर्ता, निषाद परिवार के गरीब व्यक्ति के विधायक बनने पर 1184 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार मैं स्वयं देने आया हूं।





431 लोगों को दी सहायता

आपदा के शिकार हुए किसानों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सोमवार को अंबेडकरनगर के 431 लोगों को 20.78 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से पहले केवल किसान आता था, बटाईदार और किसान के परिवार के सदस्य नहीं आते थे। हमारी सरकार ने कहा कि किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक व किसान के परिवार का कोई व्यक्ति अग्निकांड, आंधी-तूफान, बिजली, बाढ़ समेत किसी भी आपदा का शिकार होता है तो उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये, 10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई। गीता देवी, अकिला खातून, सितारा देवी, शांति देवी, रेखा शुक्ला, शालू, ज्योति, वंदना भारती, रुक्मिणी, सिंधू वर्मा, संगीता, शशिकला, कुसुम, अनीता, सबीना को सीएम ने चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article