{"_id":"63937f922591bf41e14bc320","slug":"bharat-jodo-yatra-will-come-in-the-district-on-13th-ambedkar-nagar-news-lko661087428","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 13 को जिले में आएगी भारत जोड़ो यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 13 को जिले में आएगी भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व पूर्वांचल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी भारत जोड़ो यात्रा लेकर 13 दिसंबर को अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। यात्रा में शामिल पार्टी नेता व कार्यकर्ता जिले में रात्रि प्रवास भी करेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा आजमगढ़ से चलकर 13 दिसंबर की रात अंबेडकरनगर पहुंचेगी। जिले की सीमा पर कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। यात्रा में शामिल लोग किछौछा में रात्रि प्रवास करेंगे। किछौछा दरगाह में माथा टेकने के साथ ही 14 दिसंबर की सुबह आठ बजे यात्रा किछौछा से निकलेगी।
इसके बाद यात्रा बसखारी, बरियावन व अकबरपुर होते हुए शिवबाबा तक जाएगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व पूर्वांचल के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क तेज करने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश सचिव अनीश खान, अमित जायसवाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल, रवीश शुक्ल, अनूप तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।